wh नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या…..

नानकमत्ता। ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में बाबा तरसेम सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए डेरा प्रमुख सरदार तरसेम सिंह की खटीमा में इलाज के दौरान मौत हो गई है। गुरुवार सुबह दो बाइक सवार बदमाशों ने डेरे के बाहर तरसेम सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- चेयरमैन और कोतवाल विवाद अपडेट: ट्रांसफर की मांग और कार्य बहिष्कार का ऐलान! शहर की सफाई व्यवस्था चरमराने और जनता के जरूरी काम प्रभावित होने का मंडराया खतरा......

दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की

सरदार तरसेम सिंह डेरे से बाहर घूमने के लिए निकले थे। जहां पहले से घात लगाए दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें तरसेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

आनन फानन में उनके समर्थकों ने उन्हें खटीमा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी मृत्यु हो गई है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी घटना स्थल के लिए निकल गए हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिये टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द हमलावर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं न्यूज:- बेलगाम वाहनों पर पुलिस की कथित मेहरबानी! नगर पंचायत अध्यक्ष ने खोली व्यवस्था की पोल, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल......पुलिस का पक्ष भी आया सामने

एसआइटी का गठन करेगा पुलिस मुख्‍यालय

उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) एपी अंशुमान ने बताया कि नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के हत्यारों को पकड़ने के लिए एसटीएफ के साथ-साथ कई पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। पुलिस मुख्यालय भी एक एसआइटी का गठन करेगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823