wh उत्तराखंड। प्रदेशभर में संचालित प्राइवेट पैथोलॉजी लैब को लेकर एक्शन मोड में सरकार, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड। प्रदेशभर में संचालित प्राइवेट पैथोलॉजी लैब को लेकर एक्शन मोड में सरकार, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। प्रदेशभर में संचालित प्राइवेट पैथोलॉजी लैब को लेकर एक्शन मोड में सरकार, देखें रिपोर्ट:-

उत्तराखंड में बेलगाम चल रहे पैथोलॉजी सेंटर्स पर लगाम लगाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. जिसके तहत, प्रदेश में अवैध रूप से संचालित हो रहे पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं.

धन सिंह रावत ने कहा प्रदेश भर ने संचालित पैथोलॉजी सेंटरो के सत्यापन को अभियान चलाया जाए. मुख्य रूप से मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बिना मानकों के संचालित हो रहे हैं. पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दी मंडल अध्यक्ष विजय ‘रोहित’ दुम्का को जन्मदिन की शुभकामनाएं

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया पैथोलॉजी लैब में जांच के नाम पर मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ न हो, इसके लिये प्रदेशभर में संचालित सभी निजी पैथोलॉजी लैब्स का सत्यापन किया जायेगा.

लंबे समय से प्रदेश में अवैध पैथोलॉजी लैब संचालन की शिकायतें मिल रही हैं. शिकायतकर्ताओं ने जिन बिंदुओं को सामने रखा है वो मरीजों के स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद चिंताजनक है. उन्होंने कहा अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब और ब्लड कलेक्शन सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इसके लिए विभागीय अधिकारियों को प्रदेशभर में सत्यापन अभियान चलाने को निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल/हल्द्वानी:- भारी बारिश की चेतावनी के चलते नैनीताल में कल 5 सितम्बर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी.....

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बड़ी संख्या में अवैध रूप से पैथोलॉजी लैब या सेंटरों के संचालन की शिकायतें मिल रही हैं. जिनमें मानकों के अनुसार टेक्नीकल स्टॉफ और डॉक्टर उपलब्ध नहीं है.

इतना ही नहीं ये निजी पैथोलॉजी लैब क्लीनिकल स्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत भी रजिस्टर्ड नहीं हैं. ऐसे में अवैध पैथोलॉजी केन्द्रों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. जिससे मरीजों के ब्लड जांच की प्रमाणिकता और गुणवत्ता को बनाये रखा जा सके.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने देहरादून में की ताबड़तोड़ मुलाकातें, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों व अधिकारियों से उठाए क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे.....

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया राज्य में पैथोलॉजी लैब के संचालन के लिये क्लीनिकल स्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत रजिस्टर्ड होना जरूरी है. इसके साथ ही मेडिकल प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के दस्तावेज भी होने जरूरी है।

पैथोलॉजी लैब में काम करने वाले डॉक्टरों का उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल और टेक्नीशियनों का रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड पैरामेडिकल काउंसिल में होना अनिवार्य है. धन सिंह रावत ने कहा पैथोलॉजी लैब और ब्लड कलेक्शन सेंटर मानकों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823