Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। बेकाबू होती जा रही जंगलों में लगी आग, अब तक तीन की मौत, देखें रिपोर्ट:-

नैनीताल के बाद अब अल्मोड़ा के जंगल धधक रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, अल्मोड़ा में जंगलों में आग की सूचना मिली है। साथ ही आग में झुलसकर तीन मजदूरों की मौत भी हुई है, जबकि एक अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि अल्मोडा में लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है और वन अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं कि आग किस कारण से लगी।

उत्तराखंड फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के मुताबिक, राज्य में जंगल की आग से झुलसकर मौत की ये पहली घटना है. पिछले नवंबर से अब तक राज्य में आग की 868 घटनाएं सामने आई हैं, जिससे 1,086 हेक्टेयर फॉरेस्ट एरिया प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

आग की घटना के बाद अब तक 350 FIR दर्ज

राज्य के वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पुलिस और उत्तरखंड फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने अब तक 350 FIR दर्ज की हैं और 60 लोगों को गिरफ्तार किया है. पिछले हफ्ते नैनीताल के जंगलों में आग लगने की घटना सामने आई थी. आग से नैनीताल में एक आवासीय कॉलोनी पर खतरा मंडराने लगा था।

आग की घटना के बाद भारतीय वायुसेना ने मोर्चा संभाला था. हेलीकॉप्टर के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश की गई थी. साथ ही आग पर काबू पाने के लिए सेना के जवानों, होमगार्ड कर्मियों को भी लगाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल के जंगलों में इंसानों ने लगाई थी आग

उत्तराखंड के अधिकारियों के मुताबिक, पिछले हफ्ते नैनीताल और पौडी गढ़वाल के जंगलों में लगी आग में से ज्यादातर मानव निर्मित थी. उधर, पुलिस के मुताबिक, अल्मोड़ा के जंगलों में लगी आग एक पाइन रेजिन फैक्ट्री के करीब पहुंच गई, जिसकी चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. इनमें से एक की गुरुवार को मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो अन्य ने शुक्रवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

अल्मोडा प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) दीपक सिंह ने कहा कि तीन पीड़ितों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन वे नेपाली मूल के हैं और पिछले 3-4 सालों से यहां काम कर रहे थे. विशेषज्ञों की मानें तो उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने के पीछे के कारणों में कुछ प्राकृतिक तो कुछ मानव निर्मित हैं।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823