wh हल्द्वानी। हल्दूचौड़ निवासी समाज सेविका मीना अंडोला सहित 501 मातृशक्तियां हुई सम्मानित, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्द्वानी। हल्दूचौड़ निवासी समाज सेविका मीना अंडोला सहित 501 मातृशक्तियां हुई सम्मानित, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी। हल्दूचौड़ निवासी समाज सेविका मीना अंडोला सहित 501 मातृशक्तियां हुई सम्मानित, देखें रिपोर्ट:-

हल्द्वानी। हल्दूचौड़ निवासी समाजसेविका मीना अंडोला सहित 501 मातृशक्तियां हुई सम्मानित, देखें रिपोर्ट:-

हल्द्वानी। सामाजिक संगठन अभिनव भारत संस्था के द्वारा रामपुर रोड हल्द्वानी स्थित क्रिस्टल गार्डन में एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें हल्दूचौड़ निवासी समाज सेविका मीना अंडोला सहित 501 मातृ शक्तियों को सम्मानित किया गया।

हल्द्वानी। हल्दूचौड़ निवासी समाज सेविका मीना अंडोला सहित 501 मातृशक्तियां हुई सम्मानित, देखें रिपोर्ट:-

मीना अंडोला और उनके पति शुभम अंडोला सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं साथ ही गरीब, असहाय व्यक्तियों की मदद करने के अलावा उभरती हुई प्रतिभाओं का भी बखूबी सम्मान करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

इधर कार्यक्रम के संयोजक कौस्तुभानंद जोशी के नेतृत्व में यहां दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें 21 प्रमुख विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली 501 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सर्वप्रथम शहीदों की वीरांगनाओं के साथ मिलकर कार्यक्रम विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ जिसमें रक्षाबंधन के पावन पर्व के दृष्टिगत महिलाओं को क्रमवार सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

कार्यक्रम के दौरान वीरांगनाओं, समाजसेविकाऒं द्वारा कार्यक्रम के संयोजक कौस्तुभानंद जोशी को सभी मातृ शक्तियों बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा इस मौके पर श्री जोशी ने कहा कि हम सभी को मिलकर महिला मातृशक्ति को आगे लाना और उनके विकास सहित नए कार्यों के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम करने चाहिए।

इस मौके पर कुमाऊं का परंपरागत गीत छोलिया नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें नूपुर कला केंद्र द्वारा गणेश वंदना, कुमाऊनी झोडा, चाचरी, देशभक्ति के कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) दीपावली से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, घर में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख......

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नैनीताल विधायक सरिता आर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, जय कर्नाटक, विमला सांगुड़ी, शांति जीना, रेनू जोशी, नीमा अग्रवाल सहित तमाम मातृ शक्तियां कार्यक्रम में उपस्थिति रही, जबकि कार्यक्रम का संचालन पूनम जोशी व वंदना पंत द्वारा किया गया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823