wh लालकुआं भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मिष्ठान वितरित, क्योंकि:- प्रताप बिष्ट बने पुनः जिलाध्यक्ष, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मिष्ठान वितरित, क्योंकि:- प्रताप बिष्ट बने पुनः जिलाध्यक्ष, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मिष्ठान वितरित, क्योंकि:- प्रताप बिष्ट बने पुनः जिलाध्यक्ष, देखें रिपोर्ट:-

लालकुआं भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मिष्ठान वितरित, क्योंकि:- प्रताप बिष्ट बने जिलाध्यक्ष, देखें रिपोर्ट:-

लालकुआं (नैनीताल)
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

भारतीय जनता पार्टी के लालकुआं मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी के नेतृत्व में कोतवाली चौराहे पर एकत्र होकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रताप सिंह बिष्ट को दोबारा नैनीताल जिले का अध्यक्ष बनने पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे।

डॉ मोहन सिंह बिष्ट, विधायक, लालकुआं

यहां कोतवाली चौराहे पर एकत्र हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) चेयरमैन-कोतवाल विवाद का पटाक्षेप, प्रशासन की मध्यस्थता में बनी सहमति; धरना-कार्य बहिष्कार के समाप्त होते ही एस्मा का भी हुआ निस्तारण........
अरुण जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, लालकुआं

इस दौरान विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रताप सिंह बिष्ट की पार्टी के प्रति वफादारी और सक्रिय कार्यशाली को ध्यान में रखते हुए पार्टी आला कमाने उन्हें दोबारा नैनीताल जिले का अध्यक्ष बनाया है इसलिए हम उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि पूर्व की भांति भविष्य में भी उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग:- राष्ट्रीय स्तर पर चमका लालकुआं नगर पंचायत, "अर्बन लर्नथॉन 2.0" में हासिल किया प्रथम स्थान.......
तारा पाण्डे, अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा, लालकुआं

वहीं भाजपा के लालकुआं मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी ने भी प्रताप सिंह बिष्ट को शुभकामनाएं दी है इधर भाजपा महिला मोर्चा की लालकुआं अध्यक्ष तारा पांडे ने कहा कि प्रताप सिंह बिष्ट का नेतृत्व सबको साथ लेकर चलने वाला है इतना ही नहीं वह महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों और पदाधिकारियों की भी बात सुनते हैं और उसका निस्तारण भी करते हैं हम सभी उनके जिलाध्यक्ष बनने पर बहुत खुश हैं और पुनः उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823