wh दुःखद। नैनीताल जनपद में यहां खाई में जा गिरी कार, घायल चालक ने तोड़ा दम - UK LIVE 24 NEWS NETWORK दुःखद। नैनीताल जनपद में यहां खाई में जा गिरी कार, घायल चालक ने तोड़ा दम - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

दुःखद। नैनीताल जनपद में यहां खाई में जा गिरी कार, घायल चालक ने तोड़ा दम

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत भवाली में दर्दनाक हादसा हो गया यहां भवाली कोतवाली क्षेत्र के तिरछाखेत रोड पर सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में घायल वाहन चालक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय दया किशन पांडे पुत्र प्रेम बल्लभ पांडे निवासी, श्यामखेत भवाली देर रात घर लौट रहे थे। नैनीबैंड के पास गांव की सड़क में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को कार से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भेजा गया। डॉ. जलीस अहमद ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल ने दम तोड़ दिया था। इधर घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823