Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों को मिले इतने एमबीबीएस डॉक्टर, पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट

प्रदेश के तीन राजकीय मेडिकल कॉलेजों से पासआउट 245 एमबीबीएस डॉक्टरों को सरकार ने दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती दे दी है। शनिवार को स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.शैलजा भट्ट ने बांड व्यवस्था के अनुसार नए डॉक्टरों के तैनाती आदेश जारी कर दिए हैं, इससे पर्वतीय क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा


राजकीय मेडिकल कालेज देहरादून से 134, हल्द्वानी से 102 और श्रीनगर गढ़वाल से नौ पासआउट एमबीबीएस डॉक्टरों को बांडधारी व्यवस्था के तहत संविदा पर दुर्गम क्षेत्रों में खाली पदों पर तैनात किया गया है।

बॉन्डधारी डॉक्टरों को इंटर्नशिप समाप्त होने की तारीख से 20 दिन के भीतर तैनानी स्थल पर सेवाएं देनी होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा


मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को संबंधित बॉन्डधारी डॉक्टर के तैनाती स्थान पर योगदान देने की रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी। तैनाती स्थल पर ड्यूटी न देने वाले डॉक्टरों से एकमुश्त राशि हर्जाने के रूप में वसूल कर सरकारी कोष में जमा की जाएगी।

प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। राजकीय मेडिकल कॉलेजों से पासआउट 245 डॉक्टरों को बॉन्डधारी व्यवस्था के तहत दुर्गम क्षेत्रों में तैनात किया गया है। साथ ही इनमें से कुछ डॉक्टरों को चारधाम यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले अस्पतालों में तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/भीमताल:- मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ा

– डॉ.धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823