wh बीजेपी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी पहुंच रहे देवभूमि, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK बीजेपी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी पहुंच रहे देवभूमि, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर…….. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

बीजेपी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी पहुंच रहे देवभूमि, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर……..

उत्तराखंड बीजेपी के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. आज बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम उत्तराखंड आ रहे हैं. गौतम का दौरा इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इन दिनों उत्तराखंड में मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं ने सर्दी में भी राजनीतिक माहौल में गर्मी पैदा की हुई है.

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम आज देहरादून आ रहे हैं. प्रदेश भाजपा कार्यालय ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया है कि प्रदेश प्रभारी आज ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की में तीन बैठकें करेंगे. इससे उत्तराखंड की राजनीति में सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं. बीजेपी नेताओं की जहां दुष्यंत गौतम की बैठकों पर नजर है, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस भी राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

उत्तराखंड के राजनीतिक हलकों में इन दिनों उत्तराखंड कैबिनेट में फेरबदल और विस्तार की चर्चाएं हैं. पार्टी सूत्रों की मानें तो मौजूदा धामी कैबिनेट के तीन मंत्रियों पर तलवार लटकी हुई है, जिन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. इसके अलावा चार नए विधायकों को धामी कैबिनेट में मंत्री बनाया जाएगा.

बीजेपी सूत्रों से फिलहाल जो जानकारी निकलकर सामने आई है, उसके अनुसार देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले से धामी कैबिनेट में एक-एक मंत्री को शामिल किया जा सकता है. इसको लेकर BJP में संगठन स्तर पर मशक्कत चल रही है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

बीते दिनों सीएम धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दिल्ली दौरे पर थे. तब राज्य में कैबिनेट विस्तार और फेरबदल को लेकर काफी चर्चा थी. जब सीएम धामी दिल्ली से लौटे तो मीडिया ने उनसे कैबिनेट फेरबदल और विस्तार पर सवाल पूछा था.

दिल्ली का उनका कार्यक्रम पहले से ही तय था. ये कोई नया कार्यक्रम नहीं था. ये सामान्य कार्यक्रम था. हो सकता है आप लोगों के लिए कुछ नया हो, तो बता दीजिए. लेकिन मैं तो समान्य स्थिति में ही गया था.-पुष्कर सिंह धामी, सीएम, उत्तराखंड –

बीते दिनों कैबिनेट विस्तार को लेकर उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का भी बयान आया था. उन्होंने साफ किया था कि वो प्रदेश के वर्तमान हालत की रिपोर्ट दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय हाईकमान को भेज चुके हैं. कैबिनेट विस्तार कभी भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़/बिन्दुखत्ता:- नवरात्रि पर मानवता की मिसाल: हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट ने कैंसर पीड़ित परिवार की मदद को बढ़ाया हाथ........

मंत्रिमंडल विस्तार बहुत जल्दी होगा. मुख्यमंत्री को ही इस काम का निर्णय लेना है. वे केंद्रीय नेताओं से बात कर रहे हैं. अब कोई संश्य नहीं है कि मंत्रिमंडल विस्तार न हो. मंत्रिमंडल विस्तार बहुत जल्दी होगा.-महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड बीजेपी-

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823