Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। इन्हें भाजपा हाई कमान ने फिर बनाया प्रदेश प्रभारी और सह प्रदेश प्रभारी, देखें अपडेट

देहरादून।

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार फिर राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम को उत्तराखंड प्रभारी का जिम्मा सौंपा है। यही नहीं, सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा को भी लगातार दूसरी बार यह जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गौतम व वर्मा को फिर से प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दोनों नेताओं के मार्गदर्शन में पूर्व की भांति राज्य में संगठन शक्ति और अधिक मजबूत होगी। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने वर्ष 2020 में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम को उत्तराखंड प्रभारी और रेखा वर्मा को सह प्रभारी का दायित्व सौंपा था।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking News: मुकेश बोरा की मदद मामले में अब तीन सगे भाइयों पर केस, एक दुग्ध संघ में JE...देखें रिपोर्ट:-

तब से पार्टी राज्य में हुए चुनावों में परचम फहराती आ रही है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर हर पांच साल में राज्य में सरकार बदलने की परिपाटी को बदलने में कामयाब पाई। हरिद्वार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भाजपा ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking News: लालकुआं के एक होटल में मिला युवती का शव, मचा हड़कम्प, पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर, देखें रिपोर्ट:-

यही नहीं, हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में राज्य की पांचों सीटों पर भाजपा ने हैटट्रिक लगाकर इतिहास रचा। बीते वर्षों में बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को सक्रिय करने की दिशा में भी कार्य हुआ है।माना जा रहा है कि इस सबको देखते हुए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश प्रभारी गौतम व सह प्रभारी वर्मा के इन दायित्वों को बरकरार रखा है।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: लालकुआं पुलिस टीम ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने इस निर्णय के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा कि इससे राज्य के सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी के नेतृत्व में राज्य में चुनावी जीत का अश्वमेघ यज्ञ आगे भी जारी रहेगा।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823