wh उत्तराखंड (देहरादून) यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड पुलिस, बदमाशों से हुई मुठभेड़, एसआई समेत बदमाश घायल, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड (देहरादून) यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड पुलिस, बदमाशों से हुई मुठभेड़, एसआई समेत बदमाश घायल, देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड (देहरादून) यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड पुलिस, बदमाशों से हुई मुठभेड़, एसआई समेत बदमाश घायल, देखें रिपोर्ट:-

देहरादून स्थित वसंत विहार के पर्ल हाइट अपार्टमेंट में लूट कर फरार हुए बदमाशों की बिहारीगढ़ में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक एसआई गोली लगने से घायल हो गया और एक बदमाश के पैर में भी गोली लगी है। दोनों घायलों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, एक अन्य बदमाश गिरफ्तार किया गया है।

शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अनुराग चौक के पास पर्ल हाइट अपार्टमेंट में एक्सपोर्टर विकास त्यागी के घर पर तीन बदमाशों ने लूट की थी। बदमाश वहां से करीब आठ लाख रुपये नकद और 20 तोले सोने के जेवरात लूटकर ले गए थे।

पुलिस ने विकास त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने उनके पूर्व पार्टनर राजीव अग्रवाल व तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। राजीव अग्रवाल से उनका लेनदेन का विवाद चला आ रहा है। बदमाशों ने भी विकास त्यागी से कहा था कि उन्हें अंबाला वालों ने भेजा है और दो करोड़ रुपये का इंतजाम करने को कहा था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

बदमाश विकास त्यागी के भाई और बेटे को साथ ले गए थे, हालांकि जाते वक्त तीनों बदमाश मोहंड से आगे कार से उतरकर चले गए और उन्हें वापस भेज दिया। घटना के बाद पुलिस टीम को सहारनपुर की ओर रवाना किया गया था। सोमवार देर रात उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पुलिस ने मिलकर बिहारीगढ़ में बदमाशों को घेर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

कांबिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इसमें उत्तराखंड पुलिस के एसआई सुनील नेगी के पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश फुरकान के पैर में भी गोली लगी है। दोनों घायलों को उत्तराखंड पुलिस कोरोनेशन अस्पताल लेकर आ गई है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उधर, पकड़े गए अन्य बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823