Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड न्यूज़ (हद है) पिता ने किया अपनी 12 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म? जब सच सामने आया तो उड़ गए पुलिस के होश, देखें रिपोर्ट:-

हल्द्वानी के चर्चित क्षेत्र बनभूलपुरा में एक महिला को अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म की झूठी सूचना देना महंगा पड़ गया। पुलिस ने महिला का पुलिस एक्ट में चालान किया। हिदायत भी दी दोबारा ऐसी हरकत करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पता चला कि महिला की उक्त व्यक्ति के साथ दूसरी शादी हुई है। पति से झगड़ा होने पर सबक सिखाने के लिए महिला ने दुष्कर्म की कहानी गढ़ी थी। देखा जाए तो दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामले में कई बार निर्दोष को सजा भुगतनी पड़ जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में वार्षिक खेल दिवस के सम्मानस्वरुप विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा की लौ की गई प्रज्ज्वलित, देखें रिपोर्ट:-

कानूनी की लड़ाई लड़ने में कई लोगों की आधी जिंदगी जेलों में गुजर जाती है। इसी साल सात मई को बरेली की अपर सेशन कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाने पर अजय नाम के युवक को चार साल, छह महीने, आठ दिन यानी कुल 1653 दिन जेल में काटने पड़े। कोर्ट ने कहा था कि जितने दिन निर्दोष जेल में रहा उतने दिन युवती को सजा दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  OMG : गर्लफ्रेंड के साथ दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था पति, तभी पहुंच गए बेटा और पत्नी, उसके बाद......

पूरी कहानी बदल दी

ऐसा ही मामला बनभूलपुरा थाने में देखने को मिला। यहां मंगलवार को आंवला चौकी गेट क्षेत्र में रहने वाली एक महिला पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि पति ने उनकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जिस पर आरोप लगाए थे उसे उठाकर थाने ले आई।

यह भी पढ़ें 👉  Breaking News: पहले पति को खिलाए भांग के पराठे, फिर करंट लगाकर उतारा मौत के घाट, वजह कर देगी दंग.......

बाद में महिला खुद भी थाने पहुंच गई। उसने पूरी कहानी बदल दी। उसका कहना था कि पति व उसके बीच मंगलवार को दिन में झगड़ा हो गया। महिला की यह दूसरी शादी है।

पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। पति को सबक सिखाने के लिए उसने बेटी के साथ दुष्कर्म करने का झूठा आरोप लगा दिया था। इस मामले में पुलिस ने देर शाम व्यक्ति को छोड़ दिया।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823