Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। पति-पत्नी ने झगड़े के बाद उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि……

घर में पति-पत्नी के बीच झगड़े होना आम बात है। लेकिन, इस शहर में पति-पत्नी के बीच विवाद इनता बढ़ गया कि दोनों ने हैरतअंगेज घटना को अंजाम दिया। पति-पत्नी की इस हरकत से पुलिस भी हैरान हो गई है।

पुलिस ने दोनों को परिजनों को सौंप दिया है। यह पूरा हैरान करने वाला मामला हरिद्वार जिले में सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breaking: लालकुआं के नजदीक इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में नहाते समय PHD की छात्राओं की बनाई अश्लील वीडियो और फोटो, मचा हड़कंप

रानीपुर क्षेत्र में पति-पत्नी में विवाद के बाद दोनों ने गंगनहर में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि आसपास मौजूद युवकों ने दोनों को बचा लिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक पथरी पावर हाउस के पास पहले एक महिला और फिर एक पुरुष ने गंगनहर में छलांग लगा दी।

यह भी पढ़ें 👉  दुस्साहस। लड़के ने लड़की को किया प्रपोज, मना करने पर डबल मर्डर को दिया अंजाम, देखें पूरी रिपोर्ट:-

आसपास नहा रहे युवकों ने मशक्कत कर दोनों को बचा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। उनकी शिनाख्त दिलशाना और उसके पति मोनू निवासीगण जमालपुर खुर्द के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: बसंत पंचमी के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ में यज्ञोपवीत संस्कार आयोजित

जिससे नाराज होकर पहले पत्नी और फिर पति नहर में कूद गया था। औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि दोनों के तीन बच्चे हैं। समझा बुझाकर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

स्त्रोतIM

Ad

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823