wh उत्तराखंड। बच्चा अपहरण की घटनाओं ने बढ़ाई पुलिस की सिरदर्दी, फिर एक मामला आया सामने - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड। बच्चा अपहरण की घटनाओं ने बढ़ाई पुलिस की सिरदर्दी, फिर एक मामला आया सामने - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड। बच्चा अपहरण की घटनाओं ने बढ़ाई पुलिस की सिरदर्दी, फिर एक मामला आया सामने

हरकी पैड़ी क्षेत्र से लगातार बच्चे अगवा होने की घटनाएं पुलिस की सिरदर्दी बढ़ा रही हैं। बीते सप्ताह तीन साल की बच्ची के अपहरण के मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए बच्ची को बरामद किया ही था कि अब फिर मंगलवार की सुबह एक साल का बच्चा अगवा कर लिया गया।

जिससे पुलिस में भी हड़कंप मच गया। सीसीटीवी कैमरे में एक महिला सहित दो संदिग्ध कैद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने भी मामले में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

घटना मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे की है। जब नीतू पत्नी छोटू दास निवासी लालजीवाला रोड़ीबेलवाला अपने एक साल के बच्चे को नाईसोता घाट पर अपनी बड़ी बेटी के पास छोड़कर खाना लेने के लिए गई थी। खाना लेकर जब वापस लौटी तो बच्चा गायब मिला, जानकारी करने पर पता चला कि कोई उसे अगवा कर लिया गया है। बच्चा चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस भी आनन-फानन में दौड़ पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस टीमों ने अलग-अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बच्चे को गोद में लेकर जाते हुए दिखा। साथ ही एक महिला भी फुटेज में दिखाई दी। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द बच्चे को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

स्त्रोतIM

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823