wh लालकुआं (बड़ी खबर) ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, यहां का रहने वाला है युवक…..पढ़ें पूरी खबर, देखें वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (बड़ी खबर) ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, यहां का रहने वाला है युवक…..पढ़ें पूरी खबर, देखें वीडियो

लालकुआं
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है वहीं मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शव की शिनाख्त सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र बिशन सिंह रावत उम्र लगभग 30 वर्ष, पता:- ग्राम मोरी पटोरी, पोस्ट ऑफिस मोतियापाथर, जिला अल्मोड़ा हाल निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक युवक बीते 4 दिनों से घर से लापता था जिसकी लिए लगातार ढूंढ खोज की जा रही थी मगर उसका कहीं पता नहीं चला वह लालकुआं कैसे पहुंचा इसकी जानकारी भी नहीं है।

मगर लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन की चपेट में आने से वीआईपी गेट के पास रेलवे ट्रैक पर युवक की दर्दनाक मौत हो गई ट्रेन की चपेट में आने से उसका सर धड़ से अलग हो गया था। जीआरपी ने शिनाख्त करने के बाद मौके पर परिजनों को बुला लिया वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक शादीशुदा था और उसका एक 6 माह का बेटा और 18 माह की बेटी भी है।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823