wh उत्तराखंड (काम की खबर) चार धाम यात्रा के लिए इस तारीख से शुरू होगा पंजीकरण, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK उत्तराखंड (काम की खबर) चार धाम यात्रा के लिए इस तारीख से शुरू होगा पंजीकरण, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

उत्तराखंड (काम की खबर) चार धाम यात्रा के लिए इस तारीख से शुरू होगा पंजीकरण, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड के चारों धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से प्रारंभ होंगे। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

वेबसाइट, एप, टोल फ्री नंबर और वाट्सएप के माध्यम से यात्री पंजीकरण करा सकेंगे। इस बार किसी भी धाम के लिए यात्रियों की संख्या सीमित करने का प्रावधान फिलहाल नहीं रखा गया है।

तय हो गया है कपाट खुलने का मुहूर्त

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और गंगोत्री व यमुनोत्री धामों की समितियों का पत्र मिलने के बाद उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद यात्रा के लिए पंजीकरण प्रारंभ करती है। बद्रीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री के कपाट खुलने का मुहूर्त तय हो चुका है, जबकि यमुनोत्री धाम का मुहूर्त 14 अप्रैल को यमुना जयंती के अवसर पर तय होना है।

इन माध्यमों से होगा पंजीकरण

वेबसाइट — registrationandtouristcare.uk.gov.in वाट्सएप नंबर– 91-8394833833 टोल फ्री नंबर– 0135 1364 एप– touristcareuttarakhand

जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

फोन नंबर– 0135-1364, 0135-2559898, 0135-2552627 ई-मेल– touristcare.uttarakhand@gmail.com

क्या करें-क्या ना करें

यात्रा से पहले पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराएं पंजीकरण में सही मोबाइल नंबर दर्ज कराएं धामों में दर्शन टोकन अवश्य प्राप्त करें। यात्रा के दौरान पर्याप्त ऊनी कपड़े, छाता, रेनकोट साथ रखें यदि कोई दवा लेते हैं कि इसे पर्याप्त मात्रा में साथ रखें यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर विश्राम करते हुए प्रस्थान करें, ताकि जलवायु अनुकूल हो सके यदि अस्वस्थता महसूस करते हैं तो यात्रा से परहेज करें हेलीकाप्टर से यात्रा के लिए टिकट heliyatra.irctc.co.in से बुक कराएं हेलीकॉप्टर टिकट और धामों पर दर्शन कराने वाले अनधिकृत व्यक्तियों से बचें यात्रा मार्गों पर किसी प्रकार की गंदगी न फैलाएं वाहनों की गति नियंत्रित रखने के साथ ही उन्हें उचित स्थलों पर वाहन पार्क करें।

धामों के कपाट खुलने की तिथियां

केदारनाथ, 10 मई गंगोत्री, 10 मई यमुनोत्री, 10 मई बदरीनाथ, 12 मई

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823