wh (बाबा बुलडोजर पार्ट-2) CM योगी पर टिप्पणी करना सपा विधायक को पड़ रहा बहुत भारी, पेट्रोल पंप के बाद अब आई फार्महाउस और मैरिज हॉल की बारी, पढ़ें लेटेस्ट न्यूज - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (बाबा बुलडोजर पार्ट-2) CM योगी पर टिप्पणी करना सपा विधायक को पड़ रहा बहुत भारी, पेट्रोल पंप के बाद अब आई फार्महाउस और मैरिज हॉल की बारी, पढ़ें लेटेस्ट न्यूज - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

देश-विदेश

(बाबा बुलडोजर पार्ट-2) CM योगी पर टिप्पणी करना सपा विधायक को पड़ रहा बहुत भारी, पेट्रोल पंप के बाद अब आई फार्महाउस और मैरिज हॉल की बारी, पढ़ें लेटेस्ट न्यूज

पेट्रोल पंप गिराए जाने के बाद, समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक शाजील इस्लाम अंसारी (Shazil Islam Ansari) को अब बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) की ओर से उनके घर, मैरिज हॉल और फार्महाउस के नक्शे बनाने और अतिक्रमण के लिए नोटिस मिला है. उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

वक्फ की जमीन पर बना है विधायक का फार्महाउस.

बीडीए के एक अधिकारी ने आरोप लगाया कि विधायक का फार्महाउस वक्फ की जमीन पर बना है जबकि मैरिज हॉल कब्रिस्तान के लिए दी गई जमीन पर बनाया गया है. बीडीए ने डीएम शिवकांत द्विवेदी को भी पत्र लिखकर जांच के लिए कहा है क्योंकि पहले तोड़ा गया पेट्रोल पंप कथित तौर पर सीलिंग एक्ट के तहत आने वाली जमीन पर बनाया गया था. डीएम ने बाद में सदर के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट से मामले की जांच करने और उसी पर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

सीएम योगी पर टिप्पणी के बाद लिया गया एक्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कुछ अन्य बीजेपी सदस्यों के खिलाफ कथित तौर पर ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विधायक शाजील इस्लाम अंसारी के पेट्रोल पंप को ध्वस्त कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

अब तोड़ा जा सकता है विधायक का मैरिज हॉल

बीडीए के उपाध्यक्ष, जोगिंद्र सिंह ने कहा, ‘पेट्रोल पंप का निर्माण बिना स्वीकृत नक्शे के किया गया था और इसके लिए प्रारंभिक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) 30 दिनों के भीतर नक्शा स्वीकृत करने की शर्त के साथ जारी किया गया था जो कि पूरा नहीं हुआ. हमारे सभी कार्य कानून के अनुसार किए गए हैं.’ उन्होंने कहा कि मैरिज हॉल और फार्महाउस के मालिक को नोटिस दिया गया है. यह पाया गया कि निर्माण बीडीए से अनुमति के बिना अतिक्रमण करके किया गया था.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दीपेंद्र सिंह कोश्यारी की बढ़ती सक्रियता से सियासी हलचल तेज, 2027 के चुनाव पर नजरें!

इस बीच, विधायक शाजील इस्लाम अंसारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं और किसी भी टिप्पणी के लिए सामने नहीं आ रहे हैं. हालांकि, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को विधान सभा सत्र में उठाएगी.

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in देश-विदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823