Connect with us

Uncategorized

(उत्तराखंड)यहां बड़ा सड़क हादसा होने से बाल- बाल टला, बची इतने यात्रियों की जान

लोहाघाट : देहरादून से 42 यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ को आ रही रोडवेज बस का ब्रेक चंपावत जिले के लोहाघाट में फेल हो गया। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया, जिससे बस गहरी खाई में जाने से बच गई।

पहाड़ी से टकराने के प्रयास में दो यात्री घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में I.I.M.U.N. कॉन्फ्रेंस 2026: तीन दिनों तक युवा करेंगे वैश्विक और राष्ट्रीय मुद्दों पर मंथन

रोडवेज की बस संख्या यूके 07 पीए 2994 रविवार शाम देहरादून से चली। सोमवार की सुबह 8:15 मिनट पर बारा कोट ब्लॉक के संतोला के पास बस का ब्रेक फेल हो गया। बस ने गति पकड़नी शुरू कर दी। चालक बसंत बल्लभ जोशी ने धैर्य नहीं खोया और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पास की पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे बस रुक गई।

यह भी पढ़ें 👉  I.I.M.U.N. Returns to Haldwani, Bringing Together Young Leaders for Three Days of Debate and Dialogue

पहाड़ी से टकराने के प्रयास में राधा देवी उम्र 42 वर्ष पत्नी देवेंद्र सिंह निवासी पिथौरागढ़, मयंक नेगी उम्र 23 वर्ष पुत्र सतपाल नेगी निवासी पौड़ी गढ़वाल को गंभीर चोटें आई हैं। आपातकाल 108 की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएससी लोहाघाट लाया गया। घायलों के सिर में गंभीर चोट होने से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना अध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया वाहन में सवार 40 यात्रियों को रोडवेज की दूसरी बस से पिथौरागढ के लिए रवाना कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/लालकुआं:- संगठन की मजबूती और जनसेवा पर जोर: भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह.....

स्रोत इंटरनेट मीडिया

Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823