wh लालकुआं ब्रेकिंग। सरकारी भूमि पर हो रहा अवैध निर्माण, स्थानीय प्रशासन ने नोटिस देकर रुकवाया काम - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं ब्रेकिंग। सरकारी भूमि पर हो रहा अवैध निर्माण, स्थानीय प्रशासन ने नोटिस देकर रुकवाया काम - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं ब्रेकिंग। सरकारी भूमि पर हो रहा अवैध निर्माण, स्थानीय प्रशासन ने नोटिस देकर रुकवाया काम

लालकुआं

सरकारी भूमि पर हो रहा अवैध निर्माण, स्थानीय प्रशासन ने नोटिस देकर रुकवाया काम

रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने वाली धामी सरकार को अवैध अतिक्रमणकारी खुलेआम चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसका जीता-जागता उदाहरण अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर 1 में देखने को मिल रहा है।

यहां स्थित सरकारी भूमि पर खुलेआम धड़ल्ले से अवैध निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि सूचना के बाद हरकत में आए नगर पंचायत लालकुआं के अधिशासी अधिकारी ने तहसील कार्यालय लालकुआं के संयुक्त तत्वाधान में अवैध अतिक्रमणकारी को नोटिस देकर काम रुकवा दिया है।

उन्होंने यह भी बताया कि जिस भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है उसे बंदोबस्त विभाग द्वारा बाकायदा अपने अभिलेखों में दर्ज किया गया है मगर जितनी भूमि दस्तावेजों में दर्ज है उससे लगभग तीन गुना अधिक भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि तहसील कार्यालय से प्राप्त दस्तावेजों से भी स्पष्ट हुआ है कि उक्त भूमि पर बंदोबस्त विभाग द्वारा दर्ज पैमाइश से अधिक भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा था जिसे नोटिस देकर रूकवा दिया गया है।

वहीं तहसीलदार मनीषा बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भूमि राजस्व विभाग की है मगर नगर पंचायत लालकुआं शुरू से इसकी देखरेख करता रहा है जिसके चलते संयुक्त कार्रवाई के तहत नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमाकारी को नोटिस दिया जा चुका है पर जब तक भूमि की पैमाइश नहीं हो जाती तब तक कोई भी निर्माण कार्य दोबारा चालू नहीं होगा।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823