wh लालकुआं में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने पार्टी को कहा अलविदा…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने पार्टी को कहा अलविदा……

लालकुआं न्यूज़- नगर कांग्रेस लालकुआं के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता सरदार गुरदीप सिंह ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। उनके द्वारा जिलाध्यक्ष को भेजे गए त्यागपत्र में पद एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की गई है।

वही कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल को भेजे गए त्यागपत्र में नगर कांग्रेस के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह ने व्यक्तिगत कारण के चलते पद एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

वही पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय एवं 17 वर्षों से लगातार लालकुआं नगर कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर काबिज सरदार गुरदीप सिंह ने अपने व्यक्तिगत वजह का हवाला देते हुए पद के साथ-साथ प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है।

वही सरदार गुरदीप सिंह के इस्तीफा देने के चलते लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823