Connect with us

उत्तराखंड

बड़ी खबर। बिंदुखत्ता में आठ परिवारों को नोटिस जारी, जानें क्या है पूरा मामला

बड़ी खबर। बिंदुखत्ता में आठ परिवारों को नोटिस जारी, जानें क्या है पूरा मामला

लालकुआं/बिन्दुखत्ता

तहसील प्रशासन द्वारा बिंदुखत्ता क्षेत्र में रह रहे आठ लोगों को नोटिस जारी किया है। बताते चलें कि यहां मानसून सीजन के दृष्टिगत गोला नदी के किनारे रहने वाले कुल आठ परिवारों को नोटिस जारी कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट होने को कहा गया है क्योंकि मानसून सीजन में गौला नदी विकराल रूप ले लेती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

ऐसे में अब तक कई एकड़ भूमि गौला नदी में समा चुकी है साथ ही पिछली बार आई आपदा में कई घर भी नदी में समा गए थे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तहसील प्रशासन ने आठ परिवारों को नोटिस जारी कर सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लेने को कहा है ताकि मानसून सीजन में अचानक आने वाली आपदा से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि नोटिस के बाद आप स्वयं सुरक्षित स्थान पर नहीं जाते हैं तो किसी भी प्रकार की होने वाली अनहोनी के आप स्वयं जिम्मेदार रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

इस बार फिर मानसून सीजन को लेकर लोगों में डर व्याप्त है मगर ठोस कार्रवाई अमल में होती नहीं दिखाई दे रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823