wh (बड़ी खबर) माध्यमिक शिक्षा विभाग के इस पद में सीधे भर्ती, देखे - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (बड़ी खबर) माध्यमिक शिक्षा विभाग के इस पद में सीधे भर्ती, देखे - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(बड़ी खबर) माध्यमिक शिक्षा विभाग के इस पद में सीधे भर्ती, देखे

Dehradun – माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक एल०टी० के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा के सम्बन्ध में….

उपरोक्त विषय के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक (एल०टी०) की सेवा शर्तों को व्यवहृत करने हेतु प्रख्यापित “उत्तराखण्ड अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) सेवा नियमावली, 2014 (समय समय पर संशोधित) में कतिपय संशोधन करते हुए “उत्तराखण्ड अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) (संशोधन) सेवा नियमावली, 2024′ प्रख्यापित की गयी है।

2- उक्त नियमावली की छायाप्रति संलग्न कर प्रेषित करते हुए मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक एल०टी० के पदों हेतु अपर शिक्षा निदेशक, गढ़वाल एवं कुमायूं मण्डल द्वारा आपको प्रेषित किए गए अधियाचन के क्रम में भर्ती की कार्यवाही प्रारम्भ करने के साथ-साथ सहायक अध्यापक एल०टी० (कला) के पदों, जिन पर मा० उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 15.05.2022 द्वारा भर्ती निरस्त कर दी गई थी, को भी वर्तमान भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित करने का कष्ट करें।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823