Connect with us

उत्तराखंड

(बड़ी खबर) कुछ ही देर में मिलेगा उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री, पढ़ें खास रिपोर्ट:-

देहरादून। उत्‍तराखंड को आज सोमवार को नया मुख्‍यमंत्री मिल जाएगा। यहां भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। उत्तराखंड के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में देहरादून में होने वाली इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। 

दुष्यंत कुमार गौतम देहरादून पहुंचे

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम देहरादून पहुंच गए हैं। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी थोड़ी देर में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी ने माँ अवंतिका मंदिर में विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में की सहभागिता, ये जनप्रतिनिधि गण भी रहे मौजूद......

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्य दावेदारों से आगे

चुनाव हारने के बावजूद निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्य दावेदारों से आगे हैं। इस दौड़ में अन्य नाम भी चर्चा में हैं। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और ऋतु खंडूड़ी का नाम शामिल है। वहीं राज्यसभा सदस्य व भाजपा के केंद्रीय मीडिया सेल के प्रमुख अनिल बलूनी के नाम भी इस दौड़ में शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में I.I.M.U.N. कॉन्फ्रेंस 2026: तीन दिनों तक युवा करेंगे वैश्विक और राष्ट्रीय मुद्दों पर मंथन

रविवार को दिल्‍ली में हुए थी बैठक

दिल्ली में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर उत्तराखंड के और केंद्रीय नेताओं के बीच नए मुख्‍यमंत्री को लेकर विचार-विमर्श भी हुआ। इसके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इसकी जानकारी दी।

नहीं सामने आया कोई नाम

रविवार को दिनभर चली बैठकों के बावजूद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कोई एक नाम सामने नहीं आया। इसके लिए सोमवार को प्रस्तावित विधायक दल की बैठक का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/लालकुआं:- संगठन की मजबूती और जनसेवा पर जोर: भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह.....

भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतींं

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 70 में से 47 सीटें जीतने के बाद भी पुष्‍कर सिंह धामी की हार के कारण मुख्यमंत्री पद की गुत्थी उलझ गई थी। धामी ने खटीमा सीट से चुनाव लड़ा था और हार गए थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823