wh (बड़ी खबर) अब पाल स्टोन क्रेशर के स्वामी का हुआ निधन, देखें पूरी खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (बड़ी खबर) अब पाल स्टोन क्रेशर के स्वामी का हुआ निधन, देखें पूरी खबर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(बड़ी खबर) अब पाल स्टोन क्रेशर के स्वामी का हुआ निधन, देखें पूरी खबर

हल्द्वानी – हल्द्वानी से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है राज्य में अग्रणी उद्योगपतियों में शामिल प्रमुख उद्योगपति और बरेली रोड़ स्थित पाल स्टोन क्रेशर, पाल एलॉय के मालिक महेश पाल का लगभग 70 साल की उम्र में लम्बी बीमारी के बाद आज शुक्रवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया है. बताया जा रहा है की महेश पाल पिछले 5 – 6 सालों से कैंसर से पीड़ित थे. हल्द्वानी के बृज बिहार निवासी महेश पाल का जन्म 8 अगस्त 1956 को हल्द्वानी शहर में हुआ था. वह पाल परिवार के सात भाइयों में तीसरे नंबर के भाई थे, वह अपने पीछे तीन बेटों और पत्नी को छोड़कर चले गए हैं. उनके निधन की खबर सुनते ही पाल ग्रुप सहित शहर के व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
पाल कॉलेज के सीईओ निर्भय पाल ने जानकारी देते हुए बताया की आज सुबह उनके ताऊ महेश पाल का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया है. आज शुक्रवार शाम तक उनका पार्थिव शरीर हल्द्वानी पहुंच जायेगा, कल शनिवार सुबह 9 बजे राजपुरा घाट में उनका अंतिम संस्कार होगा।
एक महीने में दो भाइयों का निधन –
आपको बता दें की पाल परिवार के लिए नवम्बर का महीना बेहद दु:खद बीता है, पिछले दिनों पांच नवम्बर को महेश पाल के बड़े भाई बृजलाल हॉस्पिटल के चेयरमैन रहे रमेश पाल का हार्ट अटैक से निधन हो गया था, 20 दिनों के भीतर अब पाल स्टोन क्रेशर के मालिक और उनके छोटे भाई महेश पाल भी परिवार को छोड़कर चले गए, एक ही महीने के भीतर दो भाइयों के निधन से पाल ग्रुप सहित शहर में प्रमुख व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823