wh (बड़ी खबर) वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रमुख ट्रांसपोर्ट व्यवसाई व समाजसेवी पीएल गुप्ता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (बड़ी खबर) वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रमुख ट्रांसपोर्ट व्यवसाई व समाजसेवी पीएल गुप्ता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(बड़ी खबर) वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रमुख ट्रांसपोर्ट व्यवसाई व समाजसेवी पीएल गुप्ता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

लालकुआं (नैनीताल)
नगर के प्रमुख ट्रांसपोर्ट व्यवसाई एवं नव दुर्गा पूजा कमेटी के संरक्षक और वरिष्ठ भाजपा नेता पीएल गुप्ता का निधन हो गया है उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर है तो वही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताते चलें कि 65 वर्षीय पीएल गुप्ता का अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने के चलते उन्हें हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनके मृत्यु की सूचना मिलते ही लालकुआं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी तो वहीं परिवार में कोहराम मच गया। पीएल गुप्ता एक व्यवसाई होने के साथ-साथ वरिष्ठ समाजसेवी भी थे और धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के साथ-साथ सहयोग भी करते थे। वही लालकुआं क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों से अधिक समय से चली आ रही नव दुर्गा पूजा कमेटी के संरक्षक की भूमिका भी पीएल गुप्ता निभाते आ रहे थे। उनके द्वारा मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा हेतु वाहनों की व्यवस्था की जाती थी जो वर्तमान में भी जारी रही, उनके निधन से क्षेत्रवासी भी स्तब्ध हैं तो वहीं नव दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें शोक स्वरूप श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनका अंतिम संस्कार लालकुआं स्थित मुक्तिधाम में आज लगभग 11 बजे किया जाएगा। स्वर्गीय पीएल गुप्ता वर्तमान समय में अपने हल्दूचौड़ स्थित शिवालिक पुरम के आवास में निवासरत थे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823