उत्तराखंड
बिंदुखत्ता। भारतीय जनता पार्टी बिंदुखत्ता मंडल की कार्यकारिणी गठित, रमेश कुनियाल को मिली ये जिम्मेदारी…..
![](https://uklive24.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-AanchalHarela.jpg)
बिंदुखत्ता।
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह
भारतीय जनता पार्टी बिंदुखत्ता के कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है जिसमें पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा रमेश कुनियाल को बतौर महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वहीं बलवंत खोलिया को भी महामंत्री बनाया गया है।
![](https://uklive24.com/wp-content/uploads/2023/02/Screenshot_2023_0212_165229.jpg)
बताते चलें कि जिला अध्यक्ष नैनीताल प्रताप सिंह बिष्ट एवं जिला प्रभारी कैलाश शर्मा की सहमति के पश्चात भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत द्वारा कार्यकारिणी विस्तार किया गया है जिसमें रमेश कुनियाल को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इधर महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेता रमेश कुनियाल ने आलाकमान एवं जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष को धन्यवाद प्रेषित किया है तो वहीं क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों एवं भाजपा नेताओं ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।
![](https://uklive24.com/wp-content/uploads/2023/02/UKLIVE24_logo_v2.1_compressed.png)