Connect with us

उत्तराखंड

ब्रेकिंग:- एक्शन में लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट, भ्रष्टाचार के विरुद्ध धरने पर बैठे बॉबी सम्मल का धरना करवाया समाप्त, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश, अब होगी कार्यवाही शुरु…….

Advertisement

लालकुआं
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

Advertisement

नगर पंचायत लालकुआं में भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्मल के नेतृत्व में तमाम युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। धरना प्रदर्शन के 29वे दिन क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर दूरभाष पर उप जिलाधिकारी से वार्ता की एवं जिलाधिकारी द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट 15 दिन के बजाय 8 से 10 दिन के भीतर भेजने के सख्त निर्देश दिए। जिसके बाद उन्होंने बॉबी सम्मल एवं तमाम युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग। भारी बारिश ने पिथौरागढ़ में मचाई तबाही, कई सड़कें बंद, देखें रिपोर्ट:-
मोहन सिंह बिष्ट, विधायक, लालकुआं, विधानसभा

इस दौरान लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की सरकार है और यहां भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लालकुआं नगर पंचायत में हुए भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर युवा मोर्चा ने जो पहल की वह अत्यंत सराहनीय है और युवा मोर्चा की बदौलत ही यहां जिलाधिकारी द्वारा तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य कोषाधिकारी द्वारा नामित एक वित्त अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड) द्वारा नामित एक सहायक अभियंता तहसीलदार लालकुआं के नेतृत्व में भ्रष्टाचार की जांच करेंगे। उन्होंने कहा दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करवाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने बॉबी सम्मल की पीठ थपथपाते हुए कहा कि बॉबी की वजह से भ्रष्टाचार उजागर हो पाया है और भाजपा की जीरो टॉलरेंस की सरकार इस पर आवश्यक कार्यवाही करवाएगी। इधर बॉबी सम्मल ने कहा कि अब तक कई जनप्रतिनिधि से लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट एवं क्षेत्र की जनता धरना स्थल पर पहुंची। वही विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर दूरभाष पर अधिकारियों से वार्ता की और वह जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट एवं विधायक मोहन सिंह बिष्ट द्वारा जांच कराए जाने को लेकर दिए गए आश्वासन से संतुष्ट हैं जिस पर उन्होंने अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823