wh ब्रेकिंग न्यूज़। गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी सहित 8 वर्षीय बेटी की मौत, अकेला रह गया 11 वर्षीय बेटा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK ब्रेकिंग न्यूज़। गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी सहित 8 वर्षीय बेटी की मौत, अकेला रह गया 11 वर्षीय बेटा - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

ब्रेकिंग न्यूज़। गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी सहित 8 वर्षीय बेटी की मौत, अकेला रह गया 11 वर्षीय बेटा

अल्मोड़ा।

स्याल्दे विकासखंड में ​भिकियासैंण-देघाट सड़क पर चौनिया बैंड के पास एक कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

दुर्घटना में डॉक्टर पति, स्टाफ नर्स पत्नी, आठ साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 साल का बेटा घायल हो गया। रुड़की से देघाट सीएचसी में तैनात डॉक्‍टर पति, पत्नी और बच्चों को छोड़ने जा रहा था।

मृतका के भाई ने मामले की सूचना पुलिस को दी

जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को रुड़की में निजी क्लिनिक संचालित करने वाले सावत ​शिवालय लाइन, दिल्ली रोड निवासी डॉ. मुनेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह अपनी पत्नी श​शि, बेटी आदिति और बेटे आदि के साथ घर से देघाट को रवाना हुए।

दोपहर तीन बजे तक उनका परिजनों से संपर्क हुआ, लेकिन इसके बाद अचानक संपर्क कट गया। देर शाम तक संपर्क न होने पर मृतका के भाई ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चारों के खोजबीन के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

मंगलवार सुबह जब घायल बेटा किसी तरह सड़क तक पहुंचा तो घटना का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष राहुल राठी ने कहा कि फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823