wh चम्पावत। डीएम ने रीठासाहिब जोड़ मेले का किया शुभारंभ, 5 हजार तीर्थ यात्रियों ने गुरुद्वारे में टेका मत्था…..देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK चम्पावत। डीएम ने रीठासाहिब जोड़ मेले का किया शुभारंभ, 5 हजार तीर्थ यात्रियों ने गुरुद्वारे में टेका मत्था…..देखें रिपोर्ट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

चम्पावत। डीएम ने रीठासाहिब जोड़ मेले का किया शुभारंभ, 5 हजार तीर्थ यात्रियों ने गुरुद्वारे में टेका मत्था…..देखें रिपोर्ट:-

डीएम ने रीठासाहिब जोड़ मेले का किया शुभारंभ 5 हजार तीर्थ यात्रियों ने गुरुद्वारे में टेका मत्था


:चंपावत
रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष के साथ रीठा साहिब का प्रसिद्ध जोड़ मेला शुरू हो गया तीन दिनी मेले का मंगलवार को पवित्र ग्रंथ साहिब पाठ की लड़ी के बीच आगाज हुआ डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने मीठे रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध रीठा साहिब गुरुद्वारे के मुख्य द्वार पर फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया उन्होंने सिख धर्म की खूबियों को बताते हुए त्याग व बलिदान को प्रेरणाप्रद बताया।

डीएम ने श्रद्धालुओं को मेले में सभी सुविधा देने के साथ-साथ रीठा साहिब के विकास के लिए मास्टर प्लान पर चल रहे कार्यों की जानकारी दी वहीं एसपी अजय गणपति ने कहा तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिए मेला क्षेत्र में पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं एसपी ने कहा सिख धर्म गुरुओं की सेवा और बलिदान की अद्भुत मिसाल सबके लिए प्रेरणादाई है।

वही गुरुद्वारे में आए संतों ने अमृतवाणी के अलावा रीठा साहिब गुरुद्वारा का इतिहास बताया पहले दिन 5000 से अधिक तीर्थ यात्री पहुंचे देश के कई हिस्सों के अलावा नानकमत्ता, रुद्रपुर ,हल्द्वानी, खटीमा, सितारगंज ,काशीपुर सहित कई जगह से संगत पहुंची थीं तीर्थ यात्रियों ने रतिया और लधीया नदी के संगम पर पवित्र स्नान कर गुरु के दरबार में मत्था टेका इसी के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ की लड़ी भी शुरू हुई।

मुख्य मेला 22 मई को होगा गुरुद्वारा मे अखंड शब्द कीर्तन और लंगर चल रहा है बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री बर्तन ,जूते चप्पल साफ कर सेवा में हाथ बटा रहे हैं वहीं मेले में विभिन्न स्थानों से आए कारोबारीयो ने अपनी दुकानें सजाई हुई है मालूम हो जोड़ मेले में देश-विदेश के हजारों सिख श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं जहां उन्हें प्रसाद के तौर पर मीठा रीठा दिया जाता है उद्घाटन मौके पर कार सेवा प्रमुख बाबा बच्चन सिंह ,बाबा सुरेंद्र सिंह ,नानकमत्ता गुरुद्वारा के प्रबंधक बाबा रविंद्र सिंह ,रीठा साहिब गुरुद्वारा के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह, जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी ,सामाजिक कार्यकर्ता भगवान राम ,भोला बोरा सहित बड़ी संख्या में सिख गुरु मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823