wh आरोप-प्रत्यारोप:- सांसद निधि नहीं खर्च कर पाए अजय भट्ट, प्रकाश जोशी ने कहा आरोप तथ्यात्मक, अजय भट्ट बोले कोर्ट में देना पड़ेगा जवाब - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

आरोप-प्रत्यारोप:- सांसद निधि नहीं खर्च कर पाए अजय भट्ट, प्रकाश जोशी ने कहा आरोप तथ्यात्मक, अजय भट्ट बोले कोर्ट में देना पड़ेगा जवाब

लालकुआं/हल्द्वानी। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सांसद अजय भट्ट पर सासंद निधि को खर्च न करने का आरोप आज तथ्यात्मक तौर पर प्रमाणित हो गया है। प्रकाश जोशी ने चुनाव आयोग को केंद्र सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की वेबसाइट पर अद्यतन किया हुआ आधिकारिक शासकीय आंकड़ा जारी किया, साथ ही इस मामले में प्रकाशित खबरों की प्रति के साथ चुनाव आयोग को जवाब भी दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के आंकड़े यह साबित करते हैं कि सांसद अजय भट्ट द्वारा 17 करोड़ की कुल सांसद निधि में से केवल 8 करोड़ के ही प्रस्ताव भेजे गए जिसमें से मात्र 7 करोड़ के कार्य की स्वीकृति प्रदान कि गई और इतनी ही राशि रिलीज हुई है। कहा कि इन आंकड़ों के सामने आने से यह आरोप तथ्यात्मक तौर पर प्रमाणित हो गया कि सांसद भट्ट ने अपनी सांसद निधि की 10 करोड़ राशि का कोई उपयोग किया। जिससे नैनीताल उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र 10 करोड़ के विकास कार्यों से वंचित रह गया।

वही लालकुआं पहुंचे बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सांसद निधि खर्च पर कर पाने के मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने भ्रामक आरोप लगाए हैं इसका जवाब उन्हें कोर्ट में अवश्य देना पड़ेगा क्योंकि उन्होंने बेवजह बिना तथ्यों के आधार पर आरोप लगाए हैं।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823