wh लालकुआं अपडेट। समुदाय विशेष के युवक ने बनाई फर्जी आईडी और युवती को लेकर पहुंचा होटल, और फिर…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं अपडेट। समुदाय विशेष के युवक ने बनाई फर्जी आईडी और युवती को लेकर पहुंचा होटल, और फिर…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं अपडेट। समुदाय विशेष के युवक ने बनाई फर्जी आईडी और युवती को लेकर पहुंचा होटल, और फिर……

लालकुआं। हिंदूवादी संगठनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने नगर के एक होटल में ठहरे अलग-अलग समुदाय के युवक व युवती को कोतवाली लाकर पूछताछ की। युवक ने हिंदू युवक के नाम की आईडी लगाकर होटल में कमरा लिया था।

पूछताछ के बाद युवती को उसके स्वजनों को सौंप दिया गया जबकि युवक की बाइक को सीज करते हुए उसका चालान कर दिया। पुलिस ने होटल स्वामी का भी चालान किया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि सिरौली कला किच्छा निवासी युवक समुदाय विशेष का है, उसने फर्जी ढंग से हिंदू युवक की आईडी लगाकर होटल में कमरा लिया था जबकि दिनेशपुर निवासी युवती बंगाली समुदाय की थी।

इस दौरान हिंदूवादी नेता कमल मुनि, सचिन फुलारा, सुभाष नागर, मनोज गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कोतवाल से मुलाकात कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर कोतवाल डीसी फर्त्याल ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं आई है इसलिए दोनों को उनके स्वजनों को सौंप दिया गया है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823