wh हल्द्वानी। भारत रत्न बाबा साहब की याद में निकाली संविधान सम्मान रैली, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, देखें वीडियो और इंटरव्यू…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्द्वानी। भारत रत्न बाबा साहब की याद में निकाली संविधान सम्मान रैली, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, देखें वीडियो और इंटरव्यू…. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी। भारत रत्न बाबा साहब की याद में निकाली संविधान सम्मान रैली, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, देखें वीडियो और इंटरव्यू….

बाबा साहब की याद में निकाली संविधान सम्मान रैली, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

हल्द्वानी।

डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में क्षेत्र के युवाओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस समिति के बैनर तले यहां संविधान सम्मान रैली का आयोजन किया गया जिसमें दो पहिया और चार पहिया वाहनों में सवार होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रैली निकाली गई।

रैली ऊँचापुल स्थित रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई दामूवाढूंगा के अंबेडकर पार्क में जाकर समाप्त हुई इस दौरान लगातार जय भीम-जय भीम के नारे लगाते रहे।

समापन के अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने बाबा साहब को याद कर रैली में उपस्थित लोगों को संबोधित किया जिसमे सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हुए।

वहीं रैली के तिकोनिया पहुंचने पर विधायक सुमित हृदयेश सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया।

वही रैली के मुख्य संयोजक वीरेंद्र टम्टा और कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दर पाल आर्या ने बाबा साहब को याद किया और संविधान सम्मान रैली की जानकारी देते हुए बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों से अवगत कराया।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823