Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी। देर रात डीएम वंदना ने इस कार्य की बेहतर गुणवत्ता के लिए किया स्थलीय निरीक्षण, दिए ये आवश्यक निर्देश

हल्द्वानी। लोक निर्माण विभाग द्वारा तिकोनिया, हल्द्वानी से रेलवे स्टेशन हल्द्वानी तक 1.1 किलोमीटर सड़क मार्ग का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसका जिलाधिकारी वंदना ने देर रात निरीक्षण किया। डीएम ने ई ई लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सड़क मार्ग की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सड़क की लेबलिंग ठीक प्रकार से की जाए ताकि कहीं पानी इकट्ठा न हो तथा जल निकासी के लिए ड्रेनेज भी तैयार किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......


सड़क का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें

तदोपरांत जिलाधिकारी ने जिला विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार किए गए 1.25 किलोमीटर ठंडी सड़क मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सचिव जिला विकास प्राधिकरण को ठंडी सड़क के किनारे पार्किंग विकसित करने के लिए कहा और इस पार्किंग के साथ लगते हुए पार्कों का सौंदर्यीकरण का कार्य ठीक प्रकार से किया जाए ताकि ठंडी सड़क को सुव्यवस्थित रूप में विकसित किया जा सके, इसके लिए बिजली के पोल को भी व्यवस्थित रूप से लगवाने की प्लानिंग की जाए । इसके साथ ही ड्रेनेज की भी उचित व्यवस्था की जाए ताकि जल भराव न हो।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

इस समय पर सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, एसई लोक निर्माण विभाग आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

स्रोत:- इन्फॉर्मेशन डिपार्मेंट नैनीताल

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823