Connect with us

उत्तराखंड

Haldwani News: जानवर को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार, अधिवक्ता की मौत

नैनीताल से मुकदमे की पैरवी कर राजस्थान लौटते अधिवक्ता जयंत (43) की कार रामपुर रोड पर पशु को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकरा गई। चोट लगने की वजह से अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल:- दिव्य एवं भव्य होगा हरेला मेला: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की उच्च स्तरीय बैठक, देखें अपडेट

घटना गुरुवार रात साढ़े बारह बजे हुई।

राजस्थान के बीकानेर जनपद के कोटा थाना क्षेत्र के गंगा सागर मार्ग निवासी जयंत किसी मुकदमे के सिलसिले में नैनीताल हाईकोर्ट आए थे। अपना काम निपटाकर वह बृहस्पतिवार देर शाम नैनीताल से चले। रामपुर रोड स्थित बैल बाबा स्थान के पास पहुंचे तो हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- धामी के नेतृत्व में रोजगार को नई उड़ान, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा समेत अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में 187 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनके वाहन के सामने कोई छुट्टा पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में जयंत की मौत की जानकारी के बाद पुलिस भी पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- मुख्यमंत्री धामी के सफल पांच वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने दी बधाई

परिवार के लोग शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव लेकर घर चले गए।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823