उत्तराखंड
लालकुआं:- विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम……..
विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए विभिन्न कार्यक्रम
लालकुआं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। लालकुआं, हल्दूचौड़, मोटाहल्दू, गौलापार और चोरगलिया सहित कई क्षेत्रों में विधायक समर्थकों एवं स्थानीय आयोजकों की ओर से सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम किए गए।

इस दौरान कहीं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया तो कहीं चिकित्सकों की मौजूदगी में स्वास्थ्य परामर्श शिविर लगाए गए। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर स्कूली बच्चों को स्वेटर एवं मिष्ठान वितरित किए गए।
कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आयोजकों ने विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।