wh Haldwani News: शादीशुदा महिला ने पति और बेटा छोड़ा, अब आशिक ने भी दिया धोखा, पीड़िता ने……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK Haldwani News: शादीशुदा महिला ने पति और बेटा छोड़ा, अब आशिक ने भी दिया धोखा, पीड़िता ने……. - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

Haldwani News: शादीशुदा महिला ने पति और बेटा छोड़ा, अब आशिक ने भी दिया धोखा, पीड़िता ने…….

हल्द्वानी: एक महिला ने कोतवाली में एक युवक खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. महिला का आरोप है कि उस युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया, फिर जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गया. महिला शादीशुदा है और उसकी सात साल की एक बेटी भी है.

महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया है कि, टीपी नगर क्षेत्र में उसका ससुराल है. उसकी सात साल की बेटी व पूरा परिवार है. दो साल पहले क्षेत्र में रहने वाले युवक ने उससे बातचीत शुरू की. धीरे-धीरे दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. युवक ने उसे बताया था कि वो शादीशुदा है लेकिन पत्नी से तलाक का केस चल रहा है. इसके बाद प्रेमी ने शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण किया और पति व परिवार को छोड़कर अपने पास आने को कहा.

उसकी बातों में आकर वो अपने पति और बेटी को छोड़कर प्रेमी के पास चली गई. जाते समय महिला अपने साथ दो लाख नकद व 10 लाख के जेवर लेकर गई थी. कुछ दिन तक ठीक-ठाक रहा लेकिन उसके बाद प्रेमी उसके साथ मारपीट करने लगा. महिला का आरोप है कि बीती 12 फरवरी को आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसके जेवर-रुपये छीन लिए. इसके बाद वो अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया है.

हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव का कहना है कि महिला के तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823