Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी हिंसा। मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक का बेटा अब्दुल मोईद भी गिरफ्तार, देख रिपोर्ट:-

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में 8 फरवरी को हुई हिंसा के बाद फरार चल रहा अब्दुल मलिक का बेटा अब्दुल मोईद को आखिरकार नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब्दुल मोईद को हल्द्वानी पुलिस ने दिल्ली एनसीआर से गिरफ्तार किया है।

नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया अब्दुल मलिक की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई थी. टीमों ने अलग-अलग राज्यों में दबिश देने के बाद आखिरकार गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा गुजरात, दिल्ली,मुंबई, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश, बिहार के विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- पूर्व CM व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनकल्याण से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

उन्होंने बताया अब्दुल मोईद को दिल्ली एनसीआर से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया पूरे घटना के मामले में नौ लोगों को वांटेड घोषित किया गया था. सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अभी तक अब्दुल मलिक और उसके पुत्र मोईद सहित 84 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) गोलापार एवं चोरगलिया क्षेत्र में पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी, सुनी जनसमस्याएं

नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा इस मामले में फोटो वीडियो के आधार पर कुछ और लोगों को चिन्हित किया गया है. जिनकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी. हिंसा के जो भी लोग दोषी हैं उनको नहीं बख्सा जायेगा. उन्होंने बताया अब्दुल मलिक से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में कई नाम सामने आए हैं. उन लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:- धामी के नेतृत्व में रोजगार को नई उड़ान, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा समेत अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में 187 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

उन्होंने कहा अब्दुल मोईद को गिरफ्तार करने वाली टीम को डीआईजी कुमाऊं ने ₹5000 जबकि उनके द्वारा ढाई हजार रुपए इनाम दिया गया है।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823