wh हल्द्वानी/लालकुआं। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था युवक, फिसला पैर तो आफत में पड़ी जान और फिर…….देखें खौफनाक वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्द्वानी/लालकुआं। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था युवक, फिसला पैर तो आफत में पड़ी जान और फिर…….देखें खौफनाक वीडियो - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी/लालकुआं। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था युवक, फिसला पैर तो आफत में पड़ी जान और फिर…….देखें खौफनाक वीडियो

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल

इज्जतनगर मंडल के काठगोदाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर गाड़ी संख्या 13020 (बाघ एक्सप्रेस) के चलने के उपरांत एक व्यक्ति गाड़ी के चलती दशा में चढ़ने का प्रयास कर रहा था।

ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के जवान मोहर सिंह कुशवाहा ने गाड़ी के तरफ जा रहे व्यक्ति को चलती दशा में गाड़ी पर न चढ़ने हेतु आवाज लगाकर एवं टॉर्च जलाकर मना किया फिर भी उक्त व्यक्ति ने अनसुना कर गाड़ी में चढ़ने का प्रयास करने लगा जिसके फलस्वरूप वह पायदान से नीचे फिसल कर प्लेटफार्म और गाड़ी के गैप के अंदर चला गया।

जिसे देखकर बिना समय गवाए ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के जवान ने त्वरित कार्यवाई करते हुए गाड़ी के पास पहुंचकर उस यात्री को खींचकर बाहर निकालकर गाड़ी में सुरक्षित चढ़ा दिया। उस जवान के ड्यूटी के दौरान अलर्ट होने के कारण उक्त यात्री का जान बचाया जा सका। उक्त यात्री ने रेलवे सुरक्षा बल के जवान मोहर सिंह कुशवाहा को हृदय से धन्यवाद दिया एवं वहां पर उपस्थित सभी यात्रियों ने भी जवान के साहसिक कार्यों को देखकर भूरि - भूरि प्रशंसा की।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823