wh हल्द्वानी/लालकुआं। अघोषित विद्युत कटौती और पेयजल संकट से जूझ रही जनता, डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से हुई फेल:- इन्दर पाल आर्य - UK LIVE 24 NEWS NETWORK हल्द्वानी/लालकुआं। अघोषित विद्युत कटौती और पेयजल संकट से जूझ रही जनता, डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से हुई फेल:- इन्दर पाल आर्य - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

हल्द्वानी/लालकुआं। अघोषित विद्युत कटौती और पेयजल संकट से जूझ रही जनता, डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से हुई फेल:- इन्दर पाल आर्य

हल्द्वानी/लालकुआं

क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान है तो वहीं लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से भी जनता त्रस्त है। विद्युत कटौती की वजह से लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

पूरे मामले पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने डबल इंजन की सरकार को घेरते हुए कहा है कि जहां एक ओर लगातार विद्युत कटौती से आम जनमानस त्रस्त है तो वहीं डबल इंजन की सरकार का दम निकल चुका है।

केजनता त्रस्त है और उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। लगातार विरोध प्रदर्शन के बावजूद भी हालत सामान्य होते नहीं दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही है तो वहीं विद्युत और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा है कि सरकार इस मामले पर जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई करें ताकि आम जनमानस को राहत मिल सके।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823