Connect with us

उत्तराखंड

गृह कलेश। परिवार में मची ऐसी कलह है, कि थाने में ही बेटे ने मां को जिंदा जला डाला, देखें खौफनाक वीडियो

खैर थाना परिसर जनपद अलीगढ़ (यूपी)6 में मंगलवार को एक महिला पर उसी के बेटे ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। महिला करीब पांच मिनट तक आग से झुलसती रही। पुलिसकर्मियों ने मिट्टी आदि डालकर आग को बुझाया।

महिला 70 फीसद तक झुलस गई है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जेएन मेडिकल कालेज सेंटर में रेफर किया गया है।

खैर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि महिला को आग लगाने के तत्काल बाद उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके बेटे से पूछताछ की जा रही है। सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गरुड़ (बागेश्वर) जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं समस्याएं, 95.22 लाख के ऋण वितरित

पति की मौत के बाद मायके रह रही थी महिला

पुलिस के अनुसार इगलास क्षेत्र के मोहकमपुर निवासी हेमलता की शादी खैर क्षेत्र के गांव दरकन की नगरिया में हुई थी। पति राजबहादुर सिंह की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद महिला मायके चली गई थी। कुछ माह पहले फिर से ससुराल में आकर रहने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- जनहित के मुद्दों पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस: इन्दर पाल आर्य

महिला ने जेठ-देवर पर लगाया छेड़छाड़ का मुकदमा

इस दौरान जेठ और देवर ने रहने से मना किया तो महिला ने उन पर छेड़छाड़ व मारपीट का मुकदमा भी कर दिया था। पुलिस ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद महिला अपने बेटे गौरव के साथ ससुराल के मकान के एक हिस्से में रह रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  गरुड़ (बागेश्वर) जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं समस्याएं, 95.22 लाख के ऋण वितरित

गौरव ने लगा दी अपनी मां को आग

इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग इसे खाली कराने पर अड़े थे। इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। थाने में दो दिन वार्ता चल रही थीं। मंगलवार को भी दोनों पक्षों में बात हो रही थीं। तभी गौरव ने अपनी मां को आग लगा दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823