Connect with us

उत्तराखंड

नैनीताल में गुलदार ने कुत्ते को बनाया निवाला, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

पर्यटक नगरी नैनीताल के माउंट रोज कंपाउंड में सुबह घर के बाहर से लेकर घर की सीढ़ियों तक खून ही खून देखकर स्थानीय लोग भयभीत हो गए. स्थानीय लोगों के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि एक गुलदार ने कुत्ते को दबोचकर घर के सामने ले आया और फिर कुत्ते को लेकर इधर-उधर घूमाता रहा, जिसके कारण घर के बाहर से लेकर सीढ़ियों तक खून ही खून नजर आ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र स्थित माउंट रोज कंपाउंड के पास शिव मंदिर से लगीं सीढ़ियों में सुबह खून ही खून देखकर आसपास रहने वाले लोग काफी परेशान हो गए. स्थानीय लोगों ने बहुत ही खोजबीन करने का प्रयास किया, लेकिन जब घटना का पता नहीं चला तो लोगों ने हाईकोर्ट के अधिवक्ता आईपी कोहली के घर पर लगें सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो लोगों के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

सीसीटीवी वीडियो में रात्रि लगभग 1:27 बजे एक वयस्क गुलदार सीढ़ियों पर चढ़ाता दिखाई दे रहा है. कुछ देर बाद गुलदार से शिव मंदिर के पास से एक आवारा कुत्ते को दबोच लिया और घर के बाहर लगाकर रख दिया. वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि गुलदार ने मरणासन्न पड़े कुत्ते को छोड़कर गया, तो कुत्ते ने आखिरी बार भागकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन गुलदार ने दोबारा कुत्ते को दौड़ाकर पकड़ लिया.।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/हल्दूचौड़:- व्यापार मंडल के इन पांच नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शुभम अंडोला से लिया आशीर्वाद......

गुलदार कुत्ते को रात्रि 2:20 बजे ले जाता सीसीटीवी कैमरे की वीडियो में दिखाई दे रहा है. इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है. स्थानीय लोगों की वन विभाग से रिहायशी इलाकों में आने वाले वन्यजीवों को पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की।

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823