Connect with us

उत्तराखंड

मोदी सरकार में बढ़े घरेलू से लेकर उज्ज्वल योजना के सिलेंडरों का दाम, पेट्रोल-डीजल में भी लगेगी आग……..

केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में आज (07 अप्रैल) बढ़ोतरी करने का फैसला कर दिया है। सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये बढ़ोतरी की गई है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी दी है। 

सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, मंगलवार, 8 अप्रैल से एलपीजी की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी होगी। इससे पहले सरकार ने पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- जनहित के मुद्दों पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस: इन्दर पाल आर्य

पीएमयूवाई लाभार्थियों को जो सिलेंडर अब तक 500 रुपये में मिल रहे थे, वो अब 550 रुपये में मिलेंगे। वहीं, गैर लाभार्थियों को मिलने वाली सिलेंडर गैस की कीमत 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी।

अब सिलेंडर गैस की कीमत 853 रुपये हो गई 

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, “एलपीजी के प्रति सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ेगी। 500 से यह 550 (पीएमयूवाई लाभार्थियों के लिए) हो जाएगी और अन्य के लिए यह 803 रुपये से बढ़कर 853 रुपये हो जाएगी। यह एक ऐसा कदम है जिसकी हम आगे चलकर समीक्षा करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- जनहित के मुद्दों पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस: इन्दर पाल आर्य

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा,”हम हर 2-3 सप्ताह में इसकी समीक्षा करते हैं। इसलिए, आपने जो उत्पाद शुल्क में वृद्धि देखी है, उसका बोझ पेट्रोल और डीजल पर उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ेगा। उस उत्पाद शुल्क वृद्धि का उद्देश्य तेल विपणन कंपनियों को 43,000 करोड़ रुपये की भरपाई करना है, जो उन्हें गैस के हिस्से पर हुए नुकसान के रूप में हुआ है।”

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- जनहित के मुद्दों पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस: इन्दर पाल आर्य

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – [email protected]
Mob – +91 96274 58823