wh लालकुआं ब्रेकिंग:- नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का किया गठन, 15 दिन में देनी होगी संयुक्त रिपोर्ट, धरने को लेकर बॉबी सम्मल ने कही ये बात - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं ब्रेकिंग:- नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का किया गठन, 15 दिन में देनी होगी संयुक्त रिपोर्ट, धरने को लेकर बॉबी सम्मल ने कही ये बात - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं ब्रेकिंग:- नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का किया गठन, 15 दिन में देनी होगी संयुक्त रिपोर्ट, धरने को लेकर बॉबी सम्मल ने कही ये बात

लालकुआं: भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्मल के तत्वाधान में यहां तहसील गेट के बाहर बीते 28 दिन से नगर पंचायत के विरुद्ध भ्रष्टाचार के खुलासे की मांग एवं उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठन को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। जिस पर अमल करते हुए अब जिलाधिकारी द्वारा तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है।

लालकुआं ब्रेकिंग:- नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का किया गठन, 15 दिन में देनी होगी संयुक्त रिपोर्ट, धरने को लेकर बॉबी सम्मल ने कही ये बात

गौरतलब है कि भाजयुमो अध्यक्ष बॉबी सम्मल एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पंचायत पर वित्तीय अनियमितिताओं का आरोप लगाते हुए पिछले 28 दिन से किए जा रहे धरना प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी द्वारा तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है, साथ ही कमेटी को निर्देश दिए है कि वह मामले की जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

लालकुआं ब्रेकिंग:- नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का किया गठन, 15 दिन में देनी होगी संयुक्त रिपोर्ट, धरने को लेकर बॉबी सम्मल ने कही ये बात

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्मल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पंचायत लालकुआं में कराए गए विकास कार्यो में भ्रष्ट्राचार व वित्तीय अनियमितिताओं का आरोप लगाते हुए पिछले 28 दिन से तहसील में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसके बाद गुरुवार को जिलाधिकारी धीराज गर्बयाल द्वारा तहसीलदार सचिन कुमार के नेतृत्व् में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें मुख्य कोषाधिकारी व पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता द्वारा नामित अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने जांच कमेटी को निर्देश दिए है कि संयुक्त आख्या तैयार कर 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करने को निर्देश दिए है। इधर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्मल ने कहा कि निष्पक्ष जांच शुरू होने पर वह दो तीन दिन में अपना धरना समाप्त कर देंगे, लेकिन कमेटी द्वारा जांच में लीपापोती की गई तो वह फिर से आंदोलन शुरू कर देंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823