wh (लालकुआं) कांग्रेस SC विभाग के नैनीताल जिलाध्यक्ष इंदर पाल आर्य ने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सेंचुरी के ठेका श्रमिकों को दिया समर्थन, कही ये बड़ी बात…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK (लालकुआं) कांग्रेस SC विभाग के नैनीताल जिलाध्यक्ष इंदर पाल आर्य ने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सेंचुरी के ठेका श्रमिकों को दिया समर्थन, कही ये बड़ी बात…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

(लालकुआं) कांग्रेस SC विभाग के नैनीताल जिलाध्यक्ष इंदर पाल आर्य ने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सेंचुरी के ठेका श्रमिकों को दिया समर्थन, कही ये बड़ी बात……

लालकुआं
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

लालकुआं पहुंचे कांग्रेस SC विभाग के नैनीताल जिलाध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने विगत 25 दिनों से शहीद स्मारक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सेंचुरी पेपर मिल के संविदा श्रमिकों को समर्थन देते हुए मिल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान इंद्रपाल आर्य ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जहां स्थानीय युवाओं को स्थानीय उद्योग में 70% रोजगार का वादा सरकार द्वारा किया जाता है मगर विडंबना यह है कि यहां सेंचुरी पेपर मिल में ठेका श्रमिक के तौर पर विगत 10 वर्षों से अधिक समय से अपनी सेवाएं देते आ रहे श्रमिकों ने जब खुद को भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद स्थाई करने की मांग उठाई तो मिल प्रबंधन ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया और पिछले 25 दिनों से यह श्रमिक रोजी रोटी की खातिर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग:- राष्ट्रीय स्तर पर चमका लालकुआं नगर पंचायत, "अर्बन लर्नथॉन 2.0" में हासिल किया प्रथम स्थान.......
इंदर पाल आर्य, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस एससी विभाग

जिसका वह और कांग्रेस पार्टी समर्थन करती है उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन पर बैठे श्रमिकों के साथ कांग्रेस पार्टी और वह स्वयं जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक साथ देंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि यहां का स्थाई निवासी जब रोजगार की मांग करता है तो उनका उत्पीड़न करना प्रारंभ किया जाता है उन्होंने मिल प्रबंधन के अलावा श्रम विभाग को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि श्रम विभाग श्रमिकों के हितों की बात करने के लिए होता है ना कि श्रमिकों की अनदेखी करने के लिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं विवाद में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की दमदार एंट्री, चेयरमैन के समर्थन............?
शहीद स्मारक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे श्रमिकों के समर्थन में पहुंचे इंद्रपाल आर्य

उन्होंने सभी पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए श्रमिकों को न्याय दिलाने की मांग उठाई है। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रूप से जगदीश आर्य, लक्की आर्य, श्यामलाल, मोहन चंद, रमेश आर्य, उमेश चंद्र, गजेंद्र पाल सिंह सहित प्रदर्शन कर रहे सेंचुरी पेपर मिल से बाहर किए गए संविदा श्रमिक मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823