wh लालकुआं (उत्तराखंड) व्यापार मंडल व भाजपा मंडल ने संयुक्त बैनर तले कराया सद्भाव रोजा इफ्तार कार्यक्रम, राज्यमंत्री मजहर नईम रहे मौजूद - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं (उत्तराखंड) व्यापार मंडल व भाजपा मंडल ने संयुक्त बैनर तले कराया सद्भाव रोजा इफ्तार कार्यक्रम, राज्यमंत्री मजहर नईम रहे मौजूद

व्यापार मंडल ने कराया सद्भाव रोजा कार्यक्रम, राज्य मंत्री मजहर नईम रहे मौजूद

लालकुआं
रिपोर्टर:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

नगर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं भाजपा मंडल द्वारा रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की।

मजहर नईम नवाब, दर्जा राज्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार

बताते चलें कि इस समय पवित्र रमजान का महीना चल रहा है और जगह-जगह रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी क्रम में व्यापार मंडल और भाजपा मंडल अध्यक्ष के संयुक्त बैनर तले सद्भाव रोजगार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री मजहर नई नवाब मौजूद रहे।

दीवान सिंह बिष्ट, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, लालकुआं

इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां व्यापार मंडल और भाजपा मंडल द्वारा कराए गए सद्भाव रोजा इफ्तार कार्यक्रम में पहुंचे हैं इसके लिए सभी को धन्यवाद देते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय पवित्र रमजान का महीना चल रहा है जिसकी वह सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हैं उन्होंने कहा इस समय रोजा इफ्तार कार्यक्रम सभी लोग आपस में मिलजुल कर मना रहे हैं पूर्व में होली का कार्यक्रम भी सभी लोगों ने आपस में मनाया था बिना किसी भेदभाव के यहां सभी धर्मों के लोग त्यौहार आपस में मिलकर मनाते हैं जिसके लिए वह सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हैं।

वही व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने कहा उनके विशेष निवेदन पर दर्जा राज्यमंत्री मजहर नईम नबाब यहां पहुंचे इसके लिए उनका धन्यवाद है। उन्होंने कहा यहां हिंदू हो या मुस्लिम सभी धर्मों के लोग आपसे सामंजस्य बनाकर सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाते हैं। चाहे होली हो ईद हो या दिवाली सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपने अपने त्यौहारों को आपस में मिलजुल कर मनाते हैं यही लालकुआं में कौमी एकता के गुलदस्ते को दर्शाता है और बिना किसी भेदभाव के आपस में कार्यक्रम संपन्न कराना सभी लोगों की जिम्मेदारी बनती है। इस दौरान उन्होंने सभी रोजेदारों को पवित्र रमजान महीने की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, अरुण प्रकाश, राजकुमार सेतिया, प्रेम नाथ पंडित, जमील अहमद, मोहम्मद अली, भूरे ठेकेदार, इस्तकार अंसारी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री अनीस अहमद, इंतजार अंसारी, अनीस खान, नवाब खान, गामा गुज्जर, जफर खान, नफीज खान, नारायण सिंह बिष्ट, बॉबी सम्मल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमांशु श्रीवास्तव, विनय रजवार, दीपू नयाल, व्यापार मंडल के संगठन मंत्री किशन भट्ट, प्रचार मंत्री रवि अनेजा तमाम रोजेदार एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823