wh लालकुआं अपडेट:- डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस, इन नेताओं के बयान आये सामने, देखें खास इंटरव्यू…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं अपडेट:- डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस, इन नेताओं के बयान आये सामने, देखें खास इंटरव्यू…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं अपडेट:- डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस, इन नेताओं के बयान आये सामने, देखें खास इंटरव्यू……

डैमेज कंट्रोल में जुटी कांग्रेस

लालकुआं।
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं क्योंकि अब तक कई दिग्गज कांग्रेसी नेता पार्टी को अलविदा कह चुके हैं गौरतलब है कि सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी गोपाल रावत ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहा और भाजपा ज्वाइन कर ली वहीं बीते दिवस 17 वर्षों से कांग्रेस नगर अध्यक्ष लालकुआं की जिम्मेदारी संभाल रहे गुरदीप सिंह ने भी पार्टी के सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है।

हालांकि उन्होंने अभी किसी पार्टी को ज्वाइन नहीं किया है वही वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व अध्यक्ष रहे कैलाश चंद्र पंत ने भी वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी का हवाला देते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है ऐसे में कांग्रेस पार्टी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है आनन फानन में युवा कांग्रेसी नेता भुवन पांडे को नगर अध्यक्ष लालकुआं की जिम्मेदारी से नवाजा गया है।

वही वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा और पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा ने अपना संयुक्त बयानों में कहा कि जो पार्टी छोड़कर जाना चाहता है वह स्वतंत्र है मगर वह स्वयं पार्टी में रहकर कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने नहीं देंगे और पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे साथ ही लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी को जिताने के लिए कोई कोर कसर भी नहीं छोड़ेंगे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823