wh लालकुआं। ऐतिहासिक होगी लालकुआं विधानसभा में निकाली जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने दी जानकारी, सरकार पर भी साधा निशाना - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं। ऐतिहासिक होगी लालकुआं विधानसभा में निकाली जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने दी जानकारी, सरकार पर भी साधा निशाना - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। ऐतिहासिक होगी लालकुआं विधानसभा में निकाली जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने दी जानकारी, सरकार पर भी साधा निशाना

लालकुआं
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने अपने आवास पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ा यात्रा निकाली जा रही है तो वहीं उत्तराखंड में भी माणा गांव से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कारण माहरा के नेतृत्व में भारत जोड़ा यात्रा प्रारंभ की जा चुकी है।

रामबाबू मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व चेयरमैन लालकुआं

इसी क्रम में लालकुआं में भी कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियां प्रारंभ की जा रही हैं और आगामी 19 नवंबर को लालकुआं में भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकजुट होकर महंगाई, भ्रष्टाचार, भर्ती घोटाला, पेपर लीक, अंकिता मर्डर केस में सरकार की विफलता सहित विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने का काम करेंगे। उन्होंने बताया की कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा इसको लेकर कांग्रेस पार्टी मंथन करने में जुट गई है जिसकी आज एक बैठक हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में हुई। भव्य रूप से भारत जोड़ो यात्रा संपूर्ण लालकुआं विधानसभा में निकली जाएगी जिसका समापन कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह के कार्यालय पर किया जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823