wh लालकुआं। बिंदुखत्ता निवासी कमल जोशी को भारतीय जनता पार्टी में मिली ये जिम्मेदारी…… - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। बिंदुखत्ता निवासी कमल जोशी को भारतीय जनता पार्टी में मिली ये जिम्मेदारी……

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र के दिशा निर्देश एवं नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा जिला कार्यसमिति सदस्यों की सूची जारी हुई है जिसमें बिंदुखत्ता निवासी तेजतर्रार युवा भाजपा नेता कमल जोशी को जिला कार्यसमिति सदस्य की सूची में शामिल किया गया है। बताते चलें कि कमल जोशी बिंदुखत्ता मंडल में पूर्व मंडल कार्यकारी सदस्य के तौर पर पार्टी को अपनी सेवा दे चुके हैं। उन्होंने जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए जाने पर पार्टी आलाकमान एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित तमाम पदाधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित किया है और कहा है कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसका वह पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ पालन करेंगे। कमल जोशी को जिला कार्यसमिति सदस्य मनोनीत होने पर जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी सहित तमाम स्थानीय भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823