wh लालकुआं ब्रेकिंग। नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरी अपडेट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं ब्रेकिंग। नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरी अपडेट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं ब्रेकिंग। नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरी अपडेट:-

नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने महिला के यौन शोषण मए में लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा की गिरफ्तारी पर रोक व एफआईआर को निरस्त करने के मामले को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की.

मामले की सुनवाई करते हुए वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने 17 सितंबर मंगलवार तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. इसके साथ ही उन्हें जांच में पुलिस का सहयोग करने को कहा है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/बिन्दुखत्ता:- पूर्व सैनिक चन्द्र सिंह रौतेला से मिले भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी......

कोर्ट ने केस में शामिल किसी गवाह को डराने, धमकाने या उन्हें प्रभावित न करने को लेकर भी निर्देश दिए हैं. मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 सितंबर की तिथि नियत की गई है. मामले के अनुसार नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा पर एक महिला ने परमानेंट नौकरी दिलाने के नाम पर होटल में बलात्कार करने का आरोप लगाया था.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/देहरादून:- विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने देहरादून में की ताबड़तोड़ मुलाकातें, मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों व अधिकारियों से उठाए क्षेत्र के प्रमुख मुद्दे.....

जिसके बाद आरोपी मुकेश सिंह बोरा पर लालकुआं थाने में आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. यही नहीं, पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट का नोटिस जारी कर दिया है. बोरा की सम्पति को कुर्क करने की कार्यवाही भी की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी/हल्दूचौड़:- सेवा की मुहिम को मिला चिकित्सक परिवार का साथ, हीरा एंड टीआर चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया ₹34 हजार सहयोग, देखें पूरी अपडेट:-

लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने उनके खिलाफ लगाई गए 376 और पॉक्सो एक्ट की धाराएं को खत्म करने व गिरफ्तारी पर रोक लगाने को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है. जिसपर आज सुनवाई के बाद कोर्ट ने ये आदेश दिया है.

स्रोत im

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823