wh लालकुआं न्यूज़ (उत्तराखंड) बिंदुखत्ता राजस्व गांव के मुद्दे सहित इन समस्याओं के समाधान हेतु DM वंदना पहुंची लालकुआं, देखें पूरी अपडेट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं न्यूज़ (उत्तराखंड) बिंदुखत्ता राजस्व गांव के मुद्दे सहित इन समस्याओं के समाधान हेतु DM वंदना पहुंची लालकुआं, देखें पूरी अपडेट:- - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं न्यूज़ (उत्तराखंड) बिंदुखत्ता राजस्व गांव के मुद्दे सहित इन समस्याओं के समाधान हेतु DM वंदना पहुंची लालकुआं, देखें पूरी अपडेट:-

लालकुआं

बिंदुखत्ता राजस्व गांव के मुद्दे सहित इन समस्याओं के समाधान हेतु DM वंदना पहुंची लालकुआं

रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने सहित मानसून सीजन से पहले नगर और आसपास के क्षेत्रों में होने वाले व्यापक जलभराव की समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी वंदना लालकुआं पहुंची।

इस दौरान उन्होंने राजीव नगर बंगाली कॉलोनी सहित राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेलवे का निरीक्षण किया और यहां होने वाले जलभराव की समस्या के समाधान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए हुए कहा कि मानसून सीजन से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें ताकि आम जनमानस को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग:- राष्ट्रीय स्तर पर चमका लालकुआं नगर पंचायत, "अर्बन लर्नथॉन 2.0" में हासिल किया प्रथम स्थान.......

गौरतलब है कि मानसून सीजन के समय राजीव नगर बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जल भराव होता है जिसको लेकर कई बार अधिकारियों और नेताओं द्वारा निरीक्षण भी किया जाता है मगर आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

वहीं जिलाधिकारी वंदना के निरीक्षण और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने से क्षेत्रवासी आश्वासस्त दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान डीएम वंदना ने एक बुजुर्ग महिला के घर पहुंच कर उनकी समस्याओं को भी सुना और तहसीलदार मनीषा बिष्ट को निर्देशित करते हुए बुजुर्ग दंपत्ति को वृद्धावस्था पेंशन की सुविधा दिए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) लालकुआं विवाद में शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा की दमदार एंट्री, चेयरमैन के समर्थन............?
लालकुआं न्यूज़ (उत्तराखंड) बिंदुखत्ता  राजस्व गांव के मुद्दे सहित इन समस्याओं के समाधान हेतु DM वंदना पहुंची लालकुआं, देखें पूरी अपडेट:-

इसके अलावा जिलाधिकारी वंदना ने राजीव नगर बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में सफाई व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए उप जिला अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में साफ सफाई के लिए नगर पंचायत लालकुआं के साथ अनुबंध करा दिया जाए ताकि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे जिस पर क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी का आभार भी जताया है बताते चलें कि ये क्षेत्र नगर पंचायत में शामिल नहीं है और वर्तमान यहां स्वच्छता समिति के माध्यम से साफ सफाई होती है ।

साथ ही यहां वन विभाग के गेस्ट हाउस में वन अधिकार समिति और वन विभाग के अधिकारियों संग बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने को लेकर बैठक की। उन्होंने बताया कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाया जाना मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है इसी के दृष्टिगत समिति की बैठक की गई और तमाम बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं (नैनीताल) चेयरमैन-कोतवाल विवाद का पटाक्षेप, प्रशासन की मध्यस्थता में बनी सहमति; धरना-कार्य बहिष्कार के समाप्त होते ही एस्मा का भी हुआ निस्तारण........

उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तरीय समिति ने अपनी रिपोर्ट जिला स्तर पर भेज दी है जिसे शासन स्तर पर संदर्भित किया गया है। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ वन विभाग वन निगम सिंचाई विभाग जिला प्रशासन सहित तमाम विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823