wh लालकुआं। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एसके रॉय का कुमाऊं दौरा, समाजवादियों ने पूंजीवादी ताकतों को नेस्तनाबूत करने का लिया संकल्प - UK LIVE 24 NEWS NETWORK लालकुआं। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एसके रॉय का कुमाऊं दौरा, समाजवादियों ने पूंजीवादी ताकतों को नेस्तनाबूत करने का लिया संकल्प - UK LIVE 24 NEWS NETWORK
Connect with us

उत्तराखंड

लालकुआं। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एसके रॉय का कुमाऊं दौरा, समाजवादियों ने पूंजीवादी ताकतों को नेस्तनाबूत करने का लिया संकल्प

लालकुआं (नैनीताल)
रिपोर्ट:- शैलेन्द्र कुमार सिंह

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं उत्तराखंड प्रदेश के कोषाध्यक्ष एसके राय ने कुमाऊं दौरे के कार्यक्रम के तहत नैनीताल जनपद के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र स्थित राजीव नगर में एक गोष्टी का आयोजन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश महासचिव संजय सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम को संपन्न किया गया। वहीं कद्दावर नेता एसके राय ने जानकारी देते हुए बताया की आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी बड़े पैमाने पर उत्तराखंड में सदस्यता अभियान चला रही है जिसमे कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी भी एसके राय को संगठन ने दी है। उन्होंने प्रदेश के सभी जिले में बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाते हुए अभियान की सूची जल्द से जल्द आगामी दिसंबर माह तक उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल तक भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ टक्कर देगी। इधर पौड़ी दौड़े पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भी पार्टी को मजबूत करने के लिए बड़े पर सदस्यता महाअभियान में तेजी लाने का पार्टी में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आवाहन किया गया है। इस मौके पर मुख्य रूप से परमहंस कुशवाहा, झारखंडे यादव, उमाशंकर यादव, जफर अहमद, शर्मा प्रसाद यादव आदि नेतागण एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखंड

Trending News

Follow Facebook Page

About

अगर नहीं सुन रहा है कोई आपकी बात, तो हम बनेंगे आपकी आवाज, UK LIVE 24 के साथ, अपने क्षेत्र की जनहित से जुड़ी प्रमुख मुद्दों की खबरें प्रकाशित करने के लिए संपर्क करें।

Author (संपादक)

Editor – Shailendra Kumar Singh
Address: Lalkuan, Nainital, Uttarakhand
Email – uklive24network@gmail.com
Mob – +91 96274 58823